कलेक्‍टर श्री तिवारी ने जनसुनवाई में सुनीं 157 आवेदकों की समस्‍याएं, अधिकारियों को दिये त्‍वरित निराकरण के निर्देश

  • Share on :

कटनी से जिला ब्यूरो नवल किशोर कुशवाहा 
कटनी । कलेक्‍टर आशीष तिवारी ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में 157 आवेदकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्‍वरित निराकरण के निर्देश दिये।        

          इस दौरान जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर, अपर कलेक्टर श्री नीलांबर मिश्रा, एसडीएम कटनी प्रमोद कुमार चतुर्वेदी, जिला प्रबंधक लोकसेवा दिनेश विश्वकर्मा सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी मौजूद रहें।

किराये के मकान में पुन: प्रवेश दिलायें

          शहर के पहरुआ क्षेत्र में रहने वाले 69 वर्षीय केंद्रीय भंडारण निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारी तुलसीदास वर्मा ने कलेक्टर श्री तिवारी से मकान मालिक द्वारा प्रताड़ित किए जाने की शिकायत करते हुये बताया कि वे पिछले 10 वर्षों से अनिल कुमार सुहाने के मकान (गहोई कॉलोनी, पन्ना रोड) में किराये पर रह रहे थे। लेकिन मकान मालिक ने अचानक न केवल घर का विद्युत कनेक्शन काट दिया, बल्कि पानी का जैड पंप भी उखाड़ दिया। साथ ही मकान मालिक ने मुख्य गेट पर अपनी सांकल और ताला लगा दिया, जिससे सारा गृहस्थी का सामान अंदर ही कैद होकर रह गया। तुलसीदास वर्मा ने कहा कि उनके किराये के मकान में उन्‍हें प्रवेश दिलाया जाए और बिजली-पानी की सुविधा बहाल कराई जाए। जिस पर कलेक्‍टर श्री तिवारी ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत के निराकरण के निर्देश दिए।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper