छात्राओं की परीक्षा के बीच कॉलेज में आयोजन, शोर को लेकर उठे सवाल
पुनीत सेन
खंडवा। शासकीय माखनलाल चतुर्वेदी कन्या महाविद्यालय में 21 और 22 अगस्त को आयोजित राष्ट्रीय परिसंवाद को लेकर शिवसेना ने सवाल उठाए हैं। जिला प्रमुख गणेश भावसार ने आरोप लगाया कि कार्यक्रम के दौरान छात्राओं की परीक्षाएं भी चल रही थीं, जिससे शोर और भीड़ के कारण परेशानी हुई।
उन्होंने कार्यक्रम के समय, स्थान, ध्वनि व्यवस्था और प्रशासनिक अनुमति की निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं, कॉलेज प्राचार्य विनय जैन का कहना है कि परीक्षा व्यवस्था प्रभावित नहीं हुई और कार्यक्रम परीक्षा केंद्र से करीब 100 मीटर दूर आयोजित किया गया था।
शिवसेना ने मांग की है कि यह स्पष्ट किया जाए कि ध्वनि विस्तारक यंत्र की अनुमति ली गई थी या नहीं और क्या निर्धारित नियमों का पालन हुआ। प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की गई है।

