कोलंबो टेस्ट ड्रॉ, भारत ने 1-0 से जीती सीरीज; सोनल दिनुषा के शतक ने लंका को हार से बचाया
कोलंबो। भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले गए सीरीज का दूसरा मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ है। सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर खेले गए इस मैच में टीम इंडिया दूसरी पारी में श्रीलंका को ऑलआउट नहीं कर पाई और यह मैच ड्रॉ पर छूटा। इसी के साथ भारतीय टीम ने सीरीज को 1-0 से जीत लिया। चौथे दिन के स्टंप के समय श्रीलंका का स्कोर 6 विकेट पर 229 रन था। आखिरी दिन तीन सेशन तक भारतीय गेंदबाज श्रीलंका के दो ही विकेट ले पाए और सोनल दिनुषा के शानदार शतक के दम पर मेजबान टीम खुद को मुकाबला ड्रॉ होने से पहले ऑलआउट से बचा गई।
इस मैच में पहली पारी में 9 विकेट खोकर 503 रन बनाने वाली भारतीय टीम ने श्रीलंका को उनकी पहली पारी में 290 रन पर ऑलआउट कर फॉलोऑन खेलने के लिए मजबूर किया था। जिसके बाद श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने गजब का जज्बा दिखाते हुए अगली पारी में 9 विकेट खोकर 429 रन बोर्ड पर लगा दिए और अंत में दोनों टीमों को मैच ड्रॉ पर खत्म करना पड़ा।
सोनल दिनुषा और केशारा नुवांता ने भारतीय गेंदबाजी आक्रमण को पहले सेशन बेअसर रखते हुए श्रीलंका को को बचाए रखा। दिनुशा और नुवांता के बीच 7वें विकेट लिए के लिए 112 रनों की साझेदारी हुई। दोनों ने 242 गेंदों का सामना किया। इसी वजह से भारतीय टीम की श्रीलंका को जल्दी समेटने की कोशिशों को लगातार नाकाम रही। पहले सेशन में सोनल ने अपनी तीसरी टेस्ट फिफ्टी भी पूरी की।
दूसरे सेशन के पहले ही ओवर में भारत को विकेट मिल गया। बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार ने केशरा नुवांथा को आउट कर दिया। उन्होंने 46 रनों की पारी खेली और 150 गेंदों का सामना किया। इसके बाद उतरे प्रभात जयसूर्या ने 28 गेंदों पर 2 रन बनाए। उनका विकेट रविंद्र जडेजा को मिला। सोनल और जयसूर्या की जोड़ी 71 गेंद रही और 25 रन जोड़े।
इस मैच के ड्रॉ होने के साथ भारत के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल खेलने की उम्मीदों को भी बड़ा झटका लगा है। अगर टीम इंडिया यह मैच जीत जाती तो उसे 12 अंक मिलते और उसका पॉइंट परसेंटेज बढ़कर 63.33 हो जाता जिससे वह आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच जाती। लेकिन मैच ड्रॉ रहने के कारण भारत और श्रीलंका दोनों टीमों को 4-4 अंकों से ही संतोष करना पड़ा। इस नतीजे के बाद भारत का अंक प्रतिशत 53.33 से घटकर 51.51 पर आ गया है, हालांकि टीम अभी भी तालिका में पांचवें स्थान पर बरकरार है। दूसरी ओर, श्रीलंका का PCT 33.33 पर रहा और वह WTC फाइनल की रेस में शामिल 9 टीमों के बीच छठे स्थान पर ही बना हुआ है।

