सलमान की शिकायत की, बिग बॉस ने अनुराग डोभाल से कहा छोड़ दो शो!

  • Share on :

बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल को शो में बहुत ट्रोल किया जा रहा है। कई बार सलमान खान भी उनकी क्लास लगा चुके हैं। वहीं रूममेट्स अरुण और तहलका भाई के साथ भी उनकी बहस होती रहती है। अब हाल ही में अनुराग शो में काफी इमोशनल हो गए और उन्होंने सलमान को लेकर भी अपनी नाराजगी जाहिर की है। इस पर बिग बॉस ने उनसे क्या कहा हम आपको बताते हैं।
दरअसल, अनुराग सबसे कहते हैं कि वह घर जाना चाहते हैं और सब उन्हें समझाते हैं, लेकिन वह मानते नहीं हैं। विकी फिर उन्हें साइकेट्रिस्ट से बात करने की सलाह देते हैं। अनुराग फिर बोलते हैं कि मेकर्स उनकी ब्रो सेना का शो में मजाक बनाते हैं और वो ये सब बर्दाश्त नहीं कर सकते। नील उन्हें समझाते हैं कि ऐसा कुछ मत बोल जो हद से आगे चले जाए। चुप होजा। लेकिन अनुराग नहीं समझते।
बिग बॉस फिर अनुराग को कन्फेशन रूम में बुलाते हैं। इसके बाद अनुराग कहते हैं कि वह घर में काफी डिस्टर्ब हैं। बिग बॉस फिर उनसे पूछते हैं कि क्या उन्हें सच में साइकेट्रिस्ट की जरूरत है या फिर आप इसलिए बोल रहे हैं क्योंकि विकी ने उन्हें कॉन्ट्रेक्ट की याद दिलाई है। बिग बॉस फिर अनुराग से पूछते हैं कि क्या उन्हें सलमान खान से बात करनी है?
साभार लाइव हिन्दुस्तान

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper