80वें स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस ने ऐतिहासिक स्थलों पर फहराया तिरंगा
कटनी से जिला ब्यूरो नवल किशोर
कटनी। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस ने राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत कार्यक्रम आयोजित किया गया। शहर अध्यक्ष अमित शुक्ला ने जवाहर चौक, सुभाष चौक, रूई बाजार और स्वतंत्रता सेनानी भवन में ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। राष्ट्रगान के साथ पूरा वातावरण देशभक्ति से गूंज उठा। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के संदेश का वाचन भी किया गया।
इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान से मिली आजादी देश की अमूल्य विरासत है। लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक सद्भाव तथा देश की एकता-अखंडता को मजबूत बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। कांग्रेसजनों ने राष्ट्रप्रेम, भाईचारे और संविधान के मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष अधिवक्ता अमित शुक्ला के साथ करन सिंह चौहान, रजनी वर्मा, राजा जगवानी, प्रेम बत्रा, मारूफ अहमद हानिफी, मुश्ताक अहमद, राजेश जाटव, अजय जैसवानी, जितेन्द्र गुप्ता, मंगल सिंह, राहुल होतवानी, जार्ज डेविड, सलाहुद्दीन खान, अजय कोल, श्याम यादव, गुड्डू यादव, जितेन्द्र बड़गईया, रमेश अहिरवार, विनोद अहिरवार, शुभम सोनखरे, शशि यादव, रुक्मणि पांडे, साहिल नामदेव और हर्षित मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे। भारत माता के जयकारों से शहर का माहौल देशभक्ति से सराबोर नजर आया।

