एन.के.जे. क्षेत्र मे कांग्रेस का व्यापक जनसंपर्क अभियान

  • Share on :

कटनी से जिला ब्यूरो नवल किशोर कुशवाहा 
​कटनी । एन.के.जे. क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी द्वारा संगठन की मजबूती और जनसेवा के संकल्प के साथ व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एड. अमित शुक्ला के नेतृत्व एवं ब्लॉक अध्यक्ष राजेश जाटव की उपस्थिति में जगजीवन राम वार्ड, श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड, शिवाजी वार्ड एवं रामकृष्ण परमहंस वार्ड का सघन दौरा किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर आमजन से संवाद किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।
​अभियान का मुख्य उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय करना रहा। दौरे के दौरान चारों वार्डों में सुव्यवस्थित ढंग से वार्ड कमेटियों का गठन किया गया। वरिष्ठजनों एवं स्थानीय कार्यकर्ताओं की सहमति से वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति की गई। साथ ही, संगठन को बूथ स्तर तक धार देने के लिए प्रत्येक वार्ड में 25-25 सदस्यों की सक्रिय टीम तैयार की गई है।
​जनता की आवाज ही संगठन की प्राथमिकता: अमित शुक्ला
​इस अवसर पर शहर अध्यक्ष  अमित शुक्ला ने कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरते हुए कहा कि, "संगठन की मजबूती ही जनता की आवाज को बुलंद करने का सबसे सशक्त माध्यम है। प्रत्येक कार्यकर्ता को निरंतर जनसेवा में सक्रिय रहकर आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहना होगा।" ब्लॉक अध्यक्ष राजेश जाटव ने भी कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने पर जोर दिया।
​जनसंपर्क अभियान के दौरान प्रमुख रूप से कमल पांडे, चोखे भाईजान, दिग्विजय सिंह, संजय गुप्ता, इस्तियाक अहमद, सुरेंद्र कुमार, मो. रईस खान, निजामुद्दीन अंसारी, विनीत जायसवाल, शेख शाह जहां, नगदी विरहा, मो. अख़्तर खान, मो. सरताज, मो. गुलजार खान, संदीप हांडा, नरेश कुमार रजक, मुकेश तिवारी, शरीफ खान, मो. अनीश, राजेश चावरे, बसंत सिंह, सुनील कुमार श्रीवास सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper