राहुल गांधी की बार-बार गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का काला दिवस

  • Share on :

धर्मेन्द्र गुप्ता की रिपोर्ट
काले कपड़ों में सड़क पर उतरे कार्यकर्ता, मुख्य चुनाव आयुक्त के पुतले का किया प्रतीकात्मक तर्पण:::-
विदिशा। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बार-बार गिरफ्तार किए जाने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी एवं नगर कांग्रेसके द्वारा प्रदर्शन कर काला दिवस मनाया।                                 माधवगंज चौराहे पर एकत्रित कांग्रेस कार्यकर्ता काले कपड़े पहनकर नारेबाजी करते हुए मुख्य मार्ग से तिलक चौक तक प्रदर्शन करते हुए पहुंचे।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध का अनूठा तरीका अपनाया। मुख्य चुनाव आयुक्त का प्रतीकात्मक पुतला ठेले पर रखकर उसमें परात में पानी, काले-सफेद तिल, दूध और सफेद फूल रखे गए तथा  कुशा से प्रतीकात्मक तर्पण करते कांग्रेसजन चल रहे थे। यह दृश्य राहगीरों और आसपास के लोगों के बीच जिज्ञासा का केंद्र बना रहा।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित रघुवंशी ने कहा कि राहुल गांधी जनता की आवाज उठाते हुए लगातार संघर्ष कर रहे हैं, जिससे सरकार भयभीत है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी को बार-बार गिरफ्तार कर उनकी आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है।                                       पूर्व सांसद प्रताप भानु शर्मा ने* कहा कि राहुल गांधी अब रुकने वाले नहीं है , जब तक नरेंद्र मोदी , अमित शाह ओर ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं हो जाता ,                                                        नगर कांग्रेस अध्यक्ष रवि साहू ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त की विश्वसनीयता* पर प्रश्नचिह्न लग जाए तो उन्हें पद पर बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं है।                                                    कांग्रेस प्रवक्ता सुशील शर्मा ने  बताया कि प्रदर्शन में मुख्य रूप से पूर्व सांसद प्रताप भानु शर्मा, कमल सिलाकारी ,रणधीर सिंह ठाकुर, बसंत जैन,अनुमा आचार्य,महेंद्र वर्मा, सुभाष बोहत, लक्ष्मण सिंह रघुवंशी,महेंद्र यादव, पंकज जैन,  सुशील शर्मा, गोविंद भार्गव, अर्पित उपाध्याय,नीतू सिंह राजपूत,प्रियंका किरार, प्रभु दयाल यादव, रूप सिंह किरार,जिनेश जैन टिंग्गी, प्रवीण वसीय,राजेश दुबे, सुजीत देवालिया,विनीत दांगी,बाबू लाल वर्मा, आशीष माहेश्वरी, मो.असरफ खान, सुनील दांगीअंकुर गुप्ता,,राजकुमार पांसी, संजय यादव, सुंदर सिंह दांगी, प्रसंग जैन,बंटी सक्सैना, अन्नू जैन, नवनीत कुशवाहा, जितेंद्र तिवारी,विशाल सक्सैना,मानव ताम्रकर,जावेद मंसूरी, पर्वत गौण, कालू राम मेना , इमरान जावेद, असलम पटेल, अंसार खान, शिवेंद्र प्रताप शशांक जैन,संगीता चंद्रावल, शिखा शर्मा, संतोष चिढ़ार,महेश पाल,श्याम रघुवंशी, राहुल रघुवंशी, बाबू पाल, जवाहर कुशवाहा, जीवन सिंह सेन, रीना राजपूत, गोलू शर्मा, कपिल गोस्वामी, नवीन शर्मा, वीरू यादव।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper