दीप प्रज्वलित के साथ कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ
कटनी से जिला ब्यूरो नवल किशोर
कटनी । जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। शिविर में संगठन की विचारधारा, जनहित से जुड़े मुद्दों तथा संगठनात्मक मजबूती पर विस्तार से चर्चा की गई।
वक्ताओं ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को अधिक सक्रिय, जागरूक और जनसेवा के प्रति समर्पित बनाना है, ताकि वे आमजन की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाकर संगठन को और मजबूत बना सकें।
इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा, जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने तथा कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सशक्त संगठन ही जनता की आवाज को प्रभावी ढंग से बुलंद कर सकता है।

