संविधान दिवस: पीएम मोदी ने अंबेडकर को किया नमन, सामूहिक चिंतन पर संस्कृत सुभाषितम् के जरिए दिया संदेश

  • Share on :

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी देशवासियों को संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने 'भारत रत्न' भीमराव अंबेडकर को भी नमन किया और कहा कि संविधान के रूप में उनकी ओर से दी गई सौगात भारतीय लोकतंत्र की अनमोल धरोहर है, जो विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में हमारा मार्गदर्शन करती रहेगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार सुबह 'एक्स' पर पोस्ट किया, 'सभी देशवासियों को संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। इस पावन अवसर पर पूज्य बाबासाहेब और संविधान सभा की समस्त महान विभूतियों को मेरा नमन और वंदन। संविधान के रूप में उनकी ओर से दी गई सौगात भारतीय लोकतंत्र की अनमोल धरोहर है, जो विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में हमारा मार्गदर्शन करती रहेगी।'
प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय संविधान के निर्माताओं के सामूहिक चिंतन को नमन करते हुए 'संस्कृत सुभाषितम्' को साझा किया, जिसमें लिखा है, 'बहुधा बहुभिः सार्धं चिन्तिताः सुनिरूपिताः। कथञ्चिन्न विलीयन्ते विद्वद्भिश्चिन्तिता नयाः॥' यह श्लोक प्रसिद्ध संस्कृत नीति ग्रंथ पंचतंत्रम् के तृतीय तंत्र (काकोलूकीयम्) से लिया गया है। इस 'सुभाषितम्' में कहा गया है, 'विद्वानों की ओर से अनेक लोगों के साथ मिलकर भली-भांति विचार और विवेचना कर निर्धारित की गई नीतियां किसी भी परिस्थिति में नष्ट नहीं होतीं।'
साभार नवभारत टाइम्स 

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper