उपभोक्ता अनावष्यक गैस का न करे संग्रहण जिले में गैस के पर्याप्त भंडार-कलेक्टर
प्रदीप सिंह बघेल
शहडोल। कलेक्टर डाॅ. केदार सिंह ने जिले में घरेलू गैस सिलेंडर की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए बताया कि जिले में घरेलू गैस सिलेंडर की कमी नहीं है। उपभोक्ता अफवाहो में आकर अनावष्यक रूप से संग्रहित न करें। जिले में गैस एजेंसियो की लगातार माॅनिटरिंग की जा रही है। आपने जिला आपूर्ति नियंत्रक अधिकारी को निर्देष दिए कि जिन उपभोक्ताओ द्वारा गैस सिलेंडर प्राप्त करने हेतु आॅनलाइन बुकिंग कराई जा रही है उन्ही उपभोक्ताओ को प्राथमिकता से गैस सिलेंडर का वितरण किया जाएगा। आपने निर्देष दिए कि गैस एजेंसी द्वारा घर पर गैस सिलेंडर की डिलेवरी देने पर ही डिलेवरी चार्ज लिया जाएं। जो उपभोक्ता गैस गोदाम से गैस प्राप्त कर रहें है उनसे डिलेवरी चार्ज न लिया जाएं।
कलेक्टर ने निर्देष दिए कि किसी भी उपभोक्ता से गैस एजेंसी में अतिरिक्त राषि नही वसूली जाएं और न ही बिना नम्बर के गैस सिलेंडर वितरित किये जाएं। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाएं जाने पर संबंधितो के विरूद्व सख्त कार्यवाही की जाए।

