खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम हेतु सतत कार्रवाई जारी

  • Share on :

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के दल ने तीन प्रतिष्ठानों का किया औचक निरीक्षण - लिये गये नमूने
इन्दौर। कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशन में इंदौर जिले में मिठाई एवं अन्य खाद्य पदार्थों में मिलावट की सतत जांच की जा रही है। कलेक्टर श्री वर्मा द्वारा खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के तीन दल गठित किए जाकर खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम हेतु सतत कार्रवाई किए जाने के आदेश प्रसारित किए गए हैं। उक्त आदेश के पालन में सोमवार को दल द्वारा विभिन्न स्थलों पर जाँच की कार्रवाई की गई। जाँच दल द्वारा FSSAI से प्राप्त शिकायत के आधार पर इंदौर के स्कीम नंबर 71 स्थित शुभम सोहन पपड़ी प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया गया। शिकायत में उल्लेख था कि सोहन पपड़ी का स्वाद खराब है एवं उत्पाद की गुणवत्ता उपयुक्त नहीं है। निरीक्षण के दौरान सोहन पपड़ी के 02 नमूने विधिवत लिए गए।

                इसी प्रकार दल द्वारा स्कीम नंबर 71 में ही कुणाल इंडस्ट्रीज का निरीक्षण किया गया। यहां काला नमक एवं मिर्च का निर्माण किया जाना पाया गया। मौके से लाल मिर्च, रेड चिल्ली फ्लेक्स, खड़ा काला नमक, काला नमक पाउडर के नमूने जाँच हेतु लिये गये।

                इसके अलावा जाँच दल द्वारा ममता नगर धार रोड इंदौर में सहयोग बेकरी का औचक निरीक्षण किया गया। मौके पर खाद्य पदार्थ टोस्ट का निर्माण किया जाना पाया गया। मौके से टोस्ट, शक्कर एवं तिल्ली के कुल 04 नमूने लिए गए हैं।

                उक्त सभी नमूनों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के अंतर्गत परीक्षण हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला प्रेषित किया जा रहा है। विश्लेषण प्रतिवेदन प्राप्त होने उपरांत नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा की जा रही कार्रवाई आगे भी सतत  रूप से जारी रहेगी।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper