किसान हित में निरंतर कार्य – यही भाजपा सरकार की पहचान!
हर खरीदी केंद्र पर भाजपा ने नियुक किए प्रभारी
इंदौर स्थित लक्ष्मीबाई नगर मंडी में गेहूं उपार्जन के प्रथम दिवस का शुभारंभ
आदित्य शर्मा
इंदौर। अत्यंत गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। मध्यप्रदेश के किसान हितैषी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देशानुसार तथा भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा के मार्गदर्शन में मंडी उपार्जन केंद्र पहुंचकर अन्नदाता किसान भाइयों का तिलक, माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर आत्मीय स्वागत किया गया।
माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र एवं प्रदेश सरकार किसानों की समृद्धि, सम्मान एवं आर्थिक सशक्तिकरण हेतु निरंतर ऐतिहासिक एवं प्रभावी निर्णय ले रही है। गेहूं उपार्जन की सुचारू एवं पारदर्शी व्यवस्था, समयबद्ध भुगतान और बेहतर प्रबंधन सरकार की किसान कल्याण के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस अवसर पर किसानों के सम्मान के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि भारतीय जनता पार्टी सदैव अन्नदाता के हितों की रक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए संकल्पित है।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा जिला अध्यक्ष श्रवणसिंह चावड़ा राऊ विधायक मधु वर्मा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण पटेल इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विशाल पाठक सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे। किसानों ने भी उपार्जन व्यवस्था एवं सुव्यवस्थित प्रबंधन की सराहना करते हुए संतोष व्यक्त किया।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्रवण चावड़ा ने बताया कि जिले के 90केंद्रों पर प्रभारी नियुक्त किए हे जो किसानों को किसी भी प्रकार की दिक्कत होने पर उनके सहयोग के लिए तैयार रहेंगे।

