'शहर को स्वच्छ और सुरक्षित बनाने निगम की हांका टीम का अभियान तेज'

  • Share on :

'10 मवेशी और 7 श्वान पकड़कर भेजे गए सुरक्षित स्थल'
कटनी से जिला ब्यूरो नवल किशोर 
कटनी । नगर को स्वच्छ, सुरक्षित और सुगम बनाने के उद्देश्य से नगर पालिक निगम कटनी की हांका टीम का अभियान तेज कर दिया गया है। घुमंतू पशुओं के कारण सड़कों पर होने वाली असुविधा और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए विगत दिवस निगम द्वारा मवेशियों को पकड़ने वृहद पकड़ अभियान चलाया गया।
17 मवेशियों को पकड़कर भेजा गया सुरक्षित स्थल  
स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी ने बताया कि अभियान के दौरान टीम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों 
मुड़वारा स्टेशन के पास, डन कालोनी बरगवां, कोतवाली तिराहा माधवनगर गेट के पास चलाए अभियान के दौरान 10 गाय-बैल और
वार्ड क्रमांक 32 सुजीत वंशकार सहित बरही रोड़ सोना बाझल गली में अभियान चलाकर 7 श्वानों को पकड़ा गया। पकड़े गए सभी 10 मवेशियों को कांजी हाउस तथा 7 श्वानों को एबीसी सेंटर भेजने की कार्यवाही की गई। 

नागरिकों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था प्राथमिकता  
निगम प्रशासन का कहना है कि घुमंतू मवेशियों के कारण मुख्य मार्गों पर जाम और दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। साथ ही खुले में घूमने वाले श्वानों से भी नागरिकों को परेशानी होती है।  इसी को दृष्टिगत रखते हुए यह अभियान नियमित रूप से चलाया जाएगा ताकि शहर में सुगम यातायात और सुरक्षित वातावरण बना रहे।

पशुपालकों से सहयोग की अपील
निगम ने पशुपालकों से अपील की है कि वे अपने मवेशियों को सड़कों पर खुला न छोड़ें। पशुपालक अपने पशुओं की उचित देखरेख करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध निगम नियमानुसार कार्रवाई की जाएंगी।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper