मानव का सूक्ष्म तंत्र और सहजयोग
हम क्या हैं? हमारे भीतर परमात्मा ने कौन-कौन सी सूक्ष्म व्यवस्थाएँ स्था...
आदित्य शर्मा
इंदौर। नगर निगम ने मास्टर प्लान के तहत मधु मिलन चौराहा से छावनी तक प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण कार्य में बाधा बन रहे 124 मकानों के हिस्सों को हटाने की कार्रवाई की। आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल ने कार्रवाई शुरू होने के बाद दो बार मौके का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
कार्रवाई में 7 पोकलेन, 10 जेसीबी मशीनों सहित निगम, पुलिस और प्रशासन के करीब 300 अधिकारी-कर्मचारी तैनात रहे। हटाए गए निर्माणों का मलबा तत्काल हटाने के लिए 15 डंपरों की व्यवस्था की गई। निगम ने दावा किया कि कार्रवाई के दौरान यातायात और आमजन को न्यूनतम असुविधा हो, इसका विशेष ध्यान रखा गया।
© राजनीति 24 न्यूज़ . सर्वाधिकार सुरक्षित । वेबसाइट सहज इन्फोटेक द्वारा डिज़ाइन की गई