जीवन रेखा मार्ग पर निगम की बड़ी कार्रवाई, 8 जर्जर मकान हटाए

  • Share on :

आदित्य शर्मा
इंदौर। नगर निगम ने आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल के निर्देश पर शहर की लाइफ लाइन माने जाने वाले जवाहर मार्ग से चंद्रभागा पुल के बीच स्थित जीवन रेखा मार्ग पर कार्रवाई करते हुए 8 जर्जर एवं खतरनाक मकानों को हटाया। लगातार बारिश के कारण मकानों के नीचे की मिट्टी धंसने से दुर्घटना की आशंका बढ़ गई थी।
निगम के रिमूवल अमले ने 3 पोकलेन और 2 जेसीबी की मदद से कार्रवाई कर खतरनाक निर्माण हटाए। कार्रवाई के दौरान भवन अधिकारी, तहसीलदार, पुलिस एवं निगम के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper