स्वच्छता नियमों के उल्लंघन पर निगम की सख्ती

  • Share on :

बस स्टैंड क्षेत्र में 8 दुकानदारों पर स्पॉट फाइन, 2400 रुपये की चालानी कार्रवाई
कटनी से जिला ब्यूरो नवल किशोर 
कटनी। नगर को स्वच्छ एवं साफ-सुथरा बनाए रखने तथा स्वच्छता नियमों का प्रभावी पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नगर पालिक निगम कटनी द्वारा लगातार प्रवर्तन कार्रवाई की जा रही है। निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग की स्वच्छता टीम ने जोन क्रमांक-2 के बस स्टैंड क्षेत्र तथा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास के में विशेष निरीक्षण अभियान चलाया।
स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान सार्वजनिक स्थानों एवं दुकानों के आसपास कचरा एवं गंदगी पाए जाने पर स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वाले 7 दुकानदारों के विरुद्ध स्पॉट फाइन की कार्रवाई की गई। प्रत्येक पर 200 रुपये के मान से कुल 1400 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। वहीं हाउसिंग बोर्ड कालोनी के पास डोमिनोज पिज़्ज़ा दुकानदार गंदगी पाए जाने पर 1000 रुपये के जुर्माने की कार्रवाई की गई
कार्रवाई के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे कचरा डस्टबिन में रखें,खुले में न फेकें, नगर निगम के कचरा संग्रहण वाहन आने पर कचरा वाहन में ही दें। अधिकारियों ने कहा कि अपनी दुकानों के आसपास नियमित रूप से स्वच्छता बनाए रखें। स्वच्छता नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार की चालानी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
नगर निगम ने नागरिकों एवं व्यापारियों से अपील की है कि वे स्वच्छता नियमों का पालन कर स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ कटनी के निर्माण में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper