पार्षद योगेन्द्र शर्मा यश ने निकाली पवित्र निशान यात्रा, पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत
कानपुर। सावन के पवित्र माह में वार्ड 65 नौबस्ता पश्चिम के भाजपा पार्षद योगेन्द्र शर्मा यश के द्वारा देश एवं क्षेत्र की समृद्धि के लिए संजय गांधी नगर से श्री खाटू श्याम जी महाराज को समर्पित पवित्र निशान यात्रा निकाली गई। क्षेत्रीय निवासियों के साथ स्वयं पार्षद योगेन्द्र शर्मा यश ने पवित्र निशान लेकर यात्रा की अगुवाई की। आम जनमानस ने बोलो बोलो प्रेमियों श्याम बाबा की जय तथा तीन बाण धारी की जय, शीश के दानी की जय के कीर्तन और जयकारे लगाए। पवित्र निशान यात्रा मार्ग में कई स्थानों पर पुष्प वर्षा की गई। बताते चलें कि पार्षद योगेन्द्र शर्मा कई धार्मिक संगठनों के संरक्षक हैं तथा खाटू श्याम सेवा समिति के मुख्य संरक्षक हैं जिसमें प्रति वर्ष वृहद स्तर पर श्री श्याम महोत्सव आयोजित किया जाता है। इस मौके पर पार्षद योगेन्द्र शर्मा यश ने अपने संबोधन में बताया कि मेरी श्री खाटू श्याम जी महाराज के प्रति अटूट आस्था है। मैं कई धार्मिक संगठनों का संरक्षक हूँ और खाटू श्याम सेवा समिति के मुख्य संरक्षक के रूप में हर वर्ष कर्रही पेट्रोल लाइन बर्रा में वृहद स्तर पर श्री श्याम महोत्सव का आयोजन कराता आ रहा हूँ। बाबा श्याम की कृपा से ही मुझे जनसेवा की प्रेरणा मिलती है। श्री श्याम खाटू जी महाराज के प्रति अटूट आस्था के चलते ही आज मैं समर्पित भावना से जन सेवा कर रहा हूँ। ये निशान यात्रा मैंने अपने लिए नहीं बल्कि अपने पूरे वार्ड, अपने शहर और अपने देश की सुख, शांति और समृद्धि के लिए निकाली है। जब तक बाबा का आशीर्वाद है तब तक मैं इसी तरह धर्म और सेवा के मार्ग पर चलता रहूँगा। मैं सभी क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करता हूँ जिन्होंने पुष्प वर्षा कर इस यात्रा का मान बढ़ाया।यात्रा के समापन पर प्रसाद वितरण किया गया और देर तक भजन कीर्तन होता रहा। इस मौके पर मुख्य रूप से ऋतिक शर्मा राजीव गुप्ता विकास बाजपेई भानु ठाकुर

