चंदन नगर थाना परिसर में पुलिस कर्मियों को दिया गया सीपीआर प्रशिक्षण
पत्रकार खुशबू श्रीवास्तव
इंदौर। शहर के चंदन नगर थाना परिसर में दिनांक 12 अप्रैल 2026 को पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता एवं आपातकालीन तैयारी को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में शासकीय अस्पताल राऊ के चिकित्सक डॉ. शिवदयाल बरडे द्वारा उपस्थित पुलिस स्टाफ को सीपीआर (Cardiopulmonary Resuscitation) के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने हृदय गति रुकने जैसी गंभीर आपात स्थिति में तत्काल किए जाने वाले प्राथमिक उपचार के महत्व को समझाते हुए सीपीआर की सही तकनीक, आवश्यक सावधानियों एवं समय पर प्रतिक्रिया की भूमिका पर विशेष जोर दिया।
कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों को न केवल सैद्धांतिक जानकारी दी गई, बल्कि व्यावहारिक रूप से सीपीआर का प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया, जिससे वे वास्तविक परिस्थितियों में आत्मविश्वास के साथ आपातकालीन सहायता प्रदान कर सकें।
इस प्रशिक्षण से पुलिस स्टाफ की आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता में वृद्धि होगी, जिससे जरूरतमंद नागरिकों की जान बचाने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी। अधिकारियों ने इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों को समय-समय पर आयोजित करने की आवश्यकता पर भी बल दिया।

