ठंड से कांपा दमोह, 6 और 7 जनवरी को बारिश के आसार

  • Share on :

दमोह। नए साल की शुरुआत से लगातार कोहरे और शीतलहर के चलने का क्रम जारी है। समूचा दमोह जिला ठंड से कांप रहा है। गुरुवार की सुबह से काफी घना कोहरा छाया रहा। ओस के कारण सड़क पर चल रहे लोगों के कपड़े भी हल्के भीगे रहे। आलम यह है कि घंटाघर समीप से भी नहीं दिखाई दे रहा है। सुबह सर्किट हाउस पर भी घना कोहरा छाया हुआ है। मॉर्निंग वॉक पर आए हुए लोग अपने हाथों को मलते हुए नजर आए। शहर के बेलाताल टापू भी कोहरे से ढका हुआ है और तालाब के चारों ओर कोहरे की सफेद चादर दिखाई दे रही है। इतने घने के बीच भी सुबह से लोग साईं मंदिर बाबा के दर्शनों के लिए पहुंचे।
मौसम में रोज बदलाव देखा जा रहा है। कभी अधिकतम तो कभी न्यूनतम तापमान में कमी व वृद्धि देखी जा रही है। बुधवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री पहुंच गया, जो इस सीजन का सबसे कम रहा। अधिकतम तापमान में गिरावट की वजह से दिन भर शीतलहर का दौर जारी रहा। इस दौरान दिन भर बादल छाए रहे। दोपहर में भी सूर्यदेव ने दर्शन नहीं दिए। वहीं, न्यूनतम तापमान 12 डिग्री पर यथावत बना हुआ है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. राजेश खबसे के अनुसार आगामी 6 और 7 जनवरी को हल्की बारिश होने की संभावना है।
साभार अमर उजाला

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper