डसॉल्ट ने पाकिस्तान के दावे को किया सिरे से खारिज,  इजरायली F-35 से अधिक घातक है राफेल, पाक गिरा ही नहीं सकता

  • Share on :

पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान में आंतकी ठिकानों को तबाह करने के लिए ऑपरेशन सिंदूर चलाया। इससे पाकिस्तान भड़का और भारत पर हमले की कोशिश करने लगा। लेकिन भारत की जवाबी कार्रवाई के आगे थोड़ी देर भी नहीं टिक पाया। भारत के हाथों मिली एक और हार के बाद पाकिस्तान ने पुरानी तरकीब अपनाई। अपनी इस हार को जीत बताने के लिए तरह-तरह के दावे करने लगा। इस दौरान आतंक का पर्याय बन चुके पड़ोसी ने दावा किया था कि इस संघर्ष के दौरान उसने भारत के तीन राफेल सहित पांच लड़ाकू विमानों को मार गिराया। हालांकि इसके लिए ना तो सबूत दिए और ना ही कोई तथ्य। अब राफेल बनाने वाली कंपनी ने पाकिस्तान के इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया है।
फ्रांस की विमान निर्माता कंपनी Dassault Aviation के CEO एरिक ट्रापि ने पाकिस्तान द्वारा तीन भारतीय राफेल फाइटर जेट मार गिराने के दावों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने इस दावे को गलत और तथ्यहीन करार दिया है। यह बयान ऐसे समय में आया है जब कुछ ही दिनों बाद पेरिस एयर शो आयोजित होने वाला है और दुनियाभर में आधुनिक लड़ाकू विमानों की युद्ध-क्षमता को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
फ्रांसीसी पत्रिका से बातचीत में ट्रापिए ने कहा, “भारतीय राफेल के गिरने की खबरें गलत हैं। हमें राफेल की क्षमताओं और उसकी जंग में टिकाऊपन पर पूरा विश्वास है।” उन्होंने कहा कि राफेल एक बहुपयोगी विमान है। यह हवा से हवा में लड़ाई, भूमि पर हमले, जासूसी मिशन, परमाणु प्रतिरोध, और एयरक्राफ्ट कैरियर से उड़ान में सक्षम है।
एरिक ट्रापिए ने राफेल की तुलना में कहा यह F-22 जैसे स्टील्थ विमानों से मुकाबले में कुछ सीमाएं हो सकती हैं। लेकिन F-35 की तुलना में राफेल अधिक वर्सेटाइल और युद्ध के लिए तत्पर है। चीन के मौजूदा लड़ाकू विमानों से कहीं अधिक सक्षम है राफेल। पाकिस्तान इसे नहीं गिरा सकता है।
साभार लाइव हिन्दुस्तान

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper