भारत के एक और दुश्मन खालिस्तानी लखबीर सिंह रोडे की पाकिस्तान में मौत

  • Share on :

नई दिल्ली। पाकिस्तान में भारत के एक और दुश्मन की मौत हो गई है। पाकिस्तान से प्रतिबंधित खालिस्तानी संगठन खालिस्तान लिबरेशन फोर्स चलाने वाले लखबीर सिंह रोडे के निधन की खबर है। वह इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन का भी संचालन करता था। लखबीर की उम्र 72 साल थी। वह खालिस्तान की मांग को लेकर हिंसा फैलाने वाले जरनैल सिंह भिंडरवाले का भतीजा था। उसने पाकिस्तान में अपना ठिकाना बना लिया था और आईएसआई जैसी एजेंसियों की मदद से भारत विरोधी एजेंडा चलाता था। भारत ने उसे UAPA के तहत वॉन्टेड आतंकी घोषित किया था। लंबे समय से वह पाकिस्तान में ही बसा हुआ था।
जरनैल सिंह भिंडरावाले रोडे गांव का ही रहने वाला था। लखबीर सिंह ने अपने नाम के साथ ही गांव का नाम भी जोड़ लिया थ। लखबीर सिंह रोडे की मौत की पुष्टि की उसके भाई और अकाल तख्त के पूर्व जत्थेदार जसबीर सिंह रोडे ने भी की है। जसबीर सिंह रोडे के मुताबिक पाकिस्तान में लखबीर का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है। इस तरह इस साल पाकिस्तान में अब तक दो खालिस्तानी मौत का शिकार हो चुके हैं। 6 मई 2023 को खालिस्तानी आतंकी परमजीत सिंह पंजावर की अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। 
साभार लाइव हिन्दुस्तान

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper