राष्ट्रीय कार्यकारणी की घोषणा

  • Share on :

हाटपीपल्या से संजय प्रेम जोशी की रिपोर्ट

 प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स संगठन के डिजीटल मीडिया विभाग की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सहित प्रदेश अध्यक्ष एवं संयोजकों की घोषणा हुई

मुंबई।पत्रकार सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध अखिल भारतीय संगठन प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स पंजीकृत के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर सैयद खालिद कैस एडवोकेट ने  संगठन के डिजीटल मीडिया विभाग की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सहित प्रदेश अध्यक्ष एवं संयोजकों की घोषणा की।
घोषणा अनुसार संगठन महासचिव श्रीमती शशि दीप मुंबई को पुनः डिजिटल मीडिया विभाग का राष्ट्रीय संयोजक मनोनीत किया गया है।
डिजिटल मीडिया विभाग में राष्ट्रीय महासचिव पद पर डॉक्टर जाकिर शेख बैतूल मध्य प्रदेश,श्री सैयद रिज़वान अली धार मध्यप्रदेश सहित श्री बाबूलाल नागा जयपुर राजस्थान को दायित्व सौंपा गया है।
डिजिटल मीडिया विभाग में राष्ट्रीय सचिव श्री राजू असरानी मुम्बई,श्रीमती नीता सामंतराय ,सूरत गुजरात,श्री इकबाल अंसारी मुंबई महाराष्ट्र,श्री सुनील योगी देवास मध्य प्रदेश,श्री शाहाब मलिक भोपाल मध्य प्रदेश को मनोनीत किया गया है।
डिजिटल मीडिया विभाग में तेलंगाना इकाई प्रदेश संयोजक श्री मोहम्मद शिराज करीम नगर तेलंगाना, पश्चिम बंगाल इकाई प्रदेश संयोजिका श्रीमती रवीना घोष कोलकाता वेस्ट बंगाल,श्रीमती भारती माखीजानी को गुजरात इकाई का प्रदेश संयोजक ,श्री आसिफ पी इकबाल को प्रदेश संयोजक आंध्र प्रदेश बनाया गया है। मध्य प्रदेश इकाई अध्यक्ष का दायित्व श्री सुनील योगी देवास मध्य प्रदेश को सौंपा गया है।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper