दीपिका पादुकोण ने भारतीय संस्कृति वाले अवतार ने चुराया फैंस का दिल

  • Share on :

शुक्रवार शाम को मुंबई में आयोजित अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में होने वाली मां दीपिका पादुकोण सबका ध्यान अपनी ओर खींचने वाली स्टार बन गईं। दीपिका पादुकोण लाल रंग की ड्रेस में राजसी अंदाज में, सितारों से सजी अंबानी की शादी में शामिल होने आईं। उन्होंने खूबसूरत लाल अनारकली पहनी और तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। उनकी ड्रेस के साथ एक्सेसरीज भी बिल्कुल शाही लुक दे रही हैं। दीपिका का ये देसी अवतार देखकर उनके फैंस दीवाने हो गए।
तोरानी के डिजाइन किए हुए एक सुंदर लाल अनारकली पहने, Deepika Padukone ने शटरबग्स के लिए रेड कार्पेट पर पोज नहीं दिया बल्कि अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फैंस को अपने लुक की एक झलक दी। उनकी ड्रेस की कीमत लगभग 145500 रुपये है। पीकू स्टार ने अपनी पारंपरिक ड्रेस को एक चोकर हार के साथ सजाया था, जिसे ऑनलाइन फैशन समीक्षक डाइटसब्या ने डिजाइन किया था और कहा कि इसका महाराजा रणजीत सिंह के परिवार के साथ एक ऐतिहासिक संबंध है।
साभार नवभारत टाइम्स 

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper