NewsClick के पत्रकारों के खिलाफ दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, 30 ठिकानों पर छापेमारी, लैपटॉप-मोबाइल भी जब्त

  • Share on :

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में स्पेशल सेल की टीम ने छापेमारी की है। स्पेशल सेल की टीम ने न्यूज क्लिक के परिसरों पर छापा मारा है। जानकारी के मुताबिक, तीस से ज्यादा जगहों पर पुलिस की कार्रवाई जारी है। छापेमारी के दौरान इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस, मोबाइल जब्त किए हैं। न्यूज क्लिक पर विदेशी फंडिंग के मामले में केस दर्ज हुआ था।
मिली जानकारी के मुताबिक, एनडीटीवी के पूर्व प्रबंध संपादक औनिंद्यो चक्रवर्ती, उर्मिलेश और अभिसार शर्मा को आतंकी संबंधों के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। वहीं सांस्कृतिक कार्यकर्ता सोहेल हाशमी के घर पर पुलिस ने छापा मारा। न्यूज क्लिक के सीईओ प्रबीर पुरकायस्थ के घर पर भी पुलिस ने रेड मारी है। साथ  ही भाषा सिंह और तीस्ता के घर पर भी छापेमारी चल रही है। वहीं अभी तक गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अगस्त के महीने में न्यूज क्लिक के चीन से संबंध मामले को उठाया था और कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस, चीन और न्यूज क्लिक एक ही गर्भनाल का हिस्सा हैं। राहुल गांधी की नकली मोहब्बत की दुकान में चीनी सामान साफ देखा जा सकता है। चीन के लिए उनका प्यार देखा जा सकता है। वे भारत विरोधी एजेंडा चला रहे थे।
2021 में हमने न्यूज क्लिक के बारे में खुलासा किया था कि विदेशी प्रचार कैसे भारत के खिलाफ हो रहा है। इस भारत विरोधी अभियान में कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल उनके समर्थन में आए हैं। चीनी कंपनियां मोगुल नेविल रॉय सिंघम के माध्यम से न्यूज क्लिक को फंडिंग कर रही थी, लेकिन उनके सेल्समैन भारत के कुछ लोग थे, जो उनके समर्थन में आए जब उनके खिलाफ कार्रवाई की गई।
साभार अमर उजाला

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper