दशहरा बीतते ही दिल्ली की हवा हुई जहरीली, कई इलाकों में AQI 'खराब' श्रेणी में पहुंचा

  • Share on :

नई दिल्ली. दशहरा खत्म होते ही दिल्ली की हवा एक बार फिर खराब होने लगी है. बुधवार सुबह राजधानी के कई इलाकों में धुंध और स्मॉग देखने को मिला. अक्षरधाम इलाके में CWG अपार्टमेंट्स के पास बायोडायवर्सिटी पार्क में कोहरा भी छाया रहा. तापमान में गिरावट के साथ हवा की गुणवत्ता को लेकर भी चिंता बढ़ने लगी है.
एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम (AQEWS) के मुताबिक, दिल्ली की हवा बुधवार से 'खराब' श्रेणी में पहुंच सकती है और 23 अक्टूबर तक इसी स्थिति में रहने का अनुमान है. मंगलवार को दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 179 दर्ज किया गया था, जो 'मध्यम' श्रेणी में आता है.
हालांकि, बुधवार सुबह तक राजधानी के कई इलाकों में AQI पहले ही 'खराब' श्रेणी में पहुंच गया था. आधी रात के आंकड़ों के मुताबिक, बवाना में AQI 273, द्वारका सेक्टर-8 में 262, दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी में 248 और डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में 230 दर्ज किया गया. 201 से 300 के बीच AQI को 'खराब' श्रेणी में रखा जाता है.
साभार आज तक

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper