परिसीमन विधेयक और विशेष सत्र की सुगबुगाहट: चेन्नई में आज स्टालिन ने बुलाई DMK सांसदों की अहम बैठक
नई दिल्ली। संसद का मॉनसून सत्र भले ही समाप्त हो चुका हो, लेकिन इसका अभी तक सत्रावसान नहीं किया गया है। इसका मतलब यह है कि सरकार ने अभी भी विशेष सत्र की गुंजाइश को जिंदा रखा है। हाल के महीनों में कई ऐसी खबरें सामने आईं कि सरकार परिसीमन विधेयक को लेकर एक विशेष सत्र बुला सकती है। हालांकि, इसके लिए संसद में दो तिहाई बहुमत की आवश्यक्ता है, जो कि फिलहाल सत्तारूढ़ एनडीए के पास नहीं है। यह भी कहा जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) इसके जुगाड़ में जुटी हुई है। इसके लिए एमके स्टालिन की पार्टी डीएमके से भी बात चल रही है। आज स्टालिन ने डीएमके संसदीय दल की महत्वपूर्ण बैठक चेन्नई में बुलाई है।
डीएमके की यह बैठक एमके स्टालिन की अध्यक्षता में होगी। इसमें लोकसभा के 22 और राज्यसभा के 8 सांसद लेंगे हिस्सा। एजेंडे के मुताबिक, इस बैठक में राज्य और राष्ट्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी। इस बात की संभावना है कि स्टालिन इस दौरान महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक पर भी चर्चा करेंगे।
एनडीए का आत्मविश्वास बीते दिनों बढ़ा है। तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसद नेशनलिस्ट सिटीजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) में शामिल हो चुके हैं। डीएमके के पास लोकसभा में 22 और राज्यसभा में 8 सांसद हैं। इसने कांग्रेस और INDIA गठबंधन से दूरी बना ली है।
साभार लाइव हिन्दुस्तान

