बाबा भूतनाथ मंदिर मार्ग से अवैध कब्जा हटाने की मांग, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

  • Share on :

पत्रकार खुशबू श्रीवास्तव
आज इंदौर में अखिल भारतीय बलाई महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार एवं बाबा भूतनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष रवि पाटीदार के नेतृत्व में इंदौर कलेक्टोरेट का घेराव कर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शन का मुख्य मुद्दा राऊ रंगवासा स्थित बाबा भूतनाथ मंदिर तक जाने वाले मार्ग पर कथित रूप से किए गए अवैध अवरोध और कब्जे को लेकर था। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि संजय अग्रवाल द्वारा मंदिर मार्ग को पूरी तरह बाधित कर दिया गया है, जिसके कारण दर्शनार्थियों को मंदिर पहुंचने एवं दर्शन करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इस दौरान अखिल भारतीय बलाई महासंघ द्वारा खसरा नंबर 682 एवं 683 की निष्पक्ष जांच कराने तथा अवैध कब्जाधारियों द्वारा किए गए कब्जे को तत्काल हटाने की मांग उठाई गई।
धरना-प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में समाजजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कहा कि धार्मिक आस्था से जुड़े मार्ग को अवरुद्ध करना आमजन की भावनाओं के साथ खिलवाड़ है।
प्रदर्शन के दौरान जब राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार कलेक्टर से मिलने पहुंचे, तब पुलिस प्रशासन द्वारा उन्हें रोकने का प्रयास किया गया। इस दौरान धक्का-मुक्की की स्थिति भी निर्मित हुई, लेकिन सभी साथियों के सहयोग से प्रतिनिधिमंडल कलेक्टर से मिला और अपनी मांगों को मजबूती से रखते हुए ज्ञापन सौंपा।
मनोज परमार ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही अवैध कब्जा नहीं हटाया गया और श्रद्धालुओं की समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper