घना कोहरा, विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम

  • Share on :

खंडवा। पिछले दो दिन से रोजाना सुबह यहां सीजन का सबसे रिकार्ड तोड़ कोहरा छाया रहा है, जिसका असर सुबह करीब तीन से चार घंटे तक देखने को मिल रहा है। सुबह 9 बजे के बाद ही मौसम कुछ कुछ साफ होना शुरू होता है, जोकि करीब 10 बजे तक पूरा हो पाता है। बुधवार सुबह भी यहां इतना कोहरा रहा कि विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम थी। यही नहीं कोहरे के चलते तापमान भी 13.1 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का रहा, जिसके चलते अब यहां सुबह सरकारी दफ्तरों में पहुंच रहे कर्मचारियों से लेकर चाय की दुकानों में खड़े आम लोगों तक भी कोहरे की ही चर्चा लगातार हो रही है।
शहर के मुख्य मार्गों पर भी कोहरा इतना अधिक है कि थोड़ी दूर खड़ा हुआ व्यक्ति तक भी साफ नहीं दिखाई दे रहा है। खंडवा के रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली अधिकतर ट्रेन भी करीब दस-दस घंटे देरी से चलते दिखाई दे रही हैं, जिससे इस कोहरे की धुंध में भी साफ दिखाई दे रहा है कि देशभर में ही कोहरे का असर है। बीते दिन भी उत्तर भारत से भुसावल की ओर जाने वाली लगभग सभी ट्रेन देरी से चलीं, जिसके चलते यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। हालांकि यह घना कोहरा निमाड़ की मुख्य फसल गेहूं के लिए तो काफी फायदे दायक है, लेकिन इसके ठीक उलट चने की फसल के लिए इसे ठीक नहीं बताया जा रहा है। 
साभार अमर उजाला

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper