उत्तर प्रदेश के भक्तों ने बाबा महाकाल को अर्पित किया चांदी का पाटला, पूजन में होगा उपयोग

  • Share on :

उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल के दर्शन करने आए मेरठ उत्तर प्रदेश के भक्तों ने करीब दो लाख रुपये से अधिक मूल्य का चांदी का पाटला बाबा महाकाल को अर्पित किया है।
श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मेरठ से दर्शन के लिए आए भक्त अंशुल एलन ने महाकाल मंदिर पहुंचकर नंदी हाल से भगवान महाकाल के दर्शन किए। यहां पर उन्होंने पुरोहित शिवम शर्मा की प्रेरणा से लकड़ी में चांदी से बना आकर्षक पाटला भगवान महाकाल को पूजन कार्य के लिए अर्पित किया। 
चांदी के पाटले में चांदी का कुल वजन 2847 ग्राम बताया है। चांदी के पाटले की आज की स्थिति में अनुमानित कीमत करीब दो लाख से अधिक है। मंदिर समिति की ओर से सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल पाटला प्राप्त कर दानदाता को भगवान महाकाल का दुपट्टा और प्रसाद भेंट कर सम्मान किया।
साभार अमर उजाला

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper