धनबाद: तोपचांची में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 मासूम बच्चों की मौत

  • Share on :

धनबाद. धनबाद के तोपचांची थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां तालाब में नहाने गए तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई. मृतकों में दो बच्चियां और एक बच्चा शामिल है. जब लोगों को पता चला तो बच्चों को तालाब से निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया.
मामला धनबाद के तोपचांची थाना क्षेत्र के रंगलीटांड का है. तीनों बच्चे शुक्रवार को पास के तालाब में नहाने के लिए गए थे. परिजनों के अनुसार, तीनों अक्सर इसी तालाब में नहाने जाते थे. नहाने के दौरान अचानक एक बच्ची गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी.
बच्ची को मुश्किल में देखकर उसके साथ मौजूद बाकी दोनों बच्चों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन पानी की गहराई का अंदाजा नहीं होने के कारण वे भी गहरे पानी में चले गए. देखते ही देखते तीनों बच्चे तालाब में डूब गए. आसपास मौजूद लोगों को जब घटना की जानकारी हुई तो मौके पर अफरा-तफरी मच गई.
साभार आज तक

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper