ढीमरखेड़ा पुलिस ने किया ट्रैक्टर चोरी का खुलासा आरोपी गिरफ्तार

  • Share on :

 कटनी से जिला ब्यूरो नवल किशोर कुशवाहा 
कटनी  । ढीमरखेड़ा थाना पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गया ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद कर लिया है। पुलिस की इस कार्रवाई को  अपराध नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक चौबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया
16 अप्रैल 2026 को ग्राम झिन्नापिपिरया निवासी रमेश पटेल (50 वर्ष) ने थाना ढीमरखेड़ा में शिकायत दर्ज कराई थी कि 13 अप्रैल को अर्जुन सिंह निवासी अजमेर (राजस्थान) ट्रैक्टर-ट्रॉली को ग्राम खमतरा से बहोरीबंद ले जाने के बहाने लेकर गया था, लेकिन वाहन गंतव्य तक नहीं पहुंचा और आरोपी का मोबाइल फोन भी बंद हो गया। शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 226/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस ने ऐसे दबोचा आरोपी
विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए पिपरौंध-रैपुरा मोड़ क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से इंडो फार्म कंपनी का नीले रंग का ट्रैक्टर-ट्रॉली, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 7 लाख रुपए बताई जा रही है, बरामद कर जब्त किया गया।
गिरफ्तार आरोपी को विधिवत न्यायालय में पेश किया गया है।
पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक चौबे, सहायक उपनिरीक्षक संतोष विश्वकर्मा, आरक्षक पंकज सिंह एवं आरक्षक देवेंद्र अहिरवार की सराहनीय भूमिका रही।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper