जर्जर पानी की टंकी बनी हादसे का खतरा, 2020-21 का टेंडर अब तक अधूरा

  • Share on :

खार कला | संवाददाता — पुनीत सेन
ग्राम पंचायत क्षेत्र में वर्षों से जर्जर पड़ी पानी की टंकी अब हादसे को न्योता देती नजर आ रही है। टंकी के ऊपरी हिस्से का कंक्रीट क्षतिग्रस्त है और लोहे की सरिया बाहर निकली हुई दिखाई दे रही हैं। टंकी का ढांचा भी काफी पुराना और कमजोर नजर आ रहा है।
ग्राम पंचायत के वर्तमान सचिव राधेश्याम बारे का कहना है कि टंकी से संबंधित टेंडर वर्ष 2020-21 का है, लेकिन काम अब तक पूरा नहीं हो सका। सचिव के मुताबिक, टंकी तक काम करने के लिए पर्याप्त रास्ता नहीं है, जिसके कारण निर्माण या मरम्मत का काम आगे नहीं बढ़ पा रहा है। उन्होंने कहा कि मौके पर जाकर रास्ते की स्थिति देखी जा सकती है और काम के लिए रास्ता उपलब्ध होना जरूरी है।
वहीं, टंकी की जर्जर स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों में चिंता बनी हुई है। यदि टंकी का कोई हिस्सा अचानक गिरता है तो आसपास मौजूद लोगों और संपत्ति को नुकसान पहुंच सकता है।
अब सवाल यह है कि 2020-21 के टेंडर के बावजूद वर्षों बाद भी काम पूरा क्यों नहीं हुआ? क्या रास्ते की समस्या को दूर करने के लिए संबंधित विभाग ने कोई ठोस पहल की है?
ग्रामीणों की मांग है कि प्रशासन मौके का तकनीकी निरीक्षण करवाए, टंकी के आसपास सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करे और रास्ते की समस्या का समाधान कर जल्द से जल्द आवश्यक मरम्मत या नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper