सीएम हेल्पलाइन की अगस्त रैंकिंग में डिंडौरी को ग्रुप-B में मिला द्वितीय स्थान

  • Share on :

कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के मार्गदर्शन में शिकायतों के त्वरित एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण का परिणाम
डिंडौरी। कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के मार्गदर्शन एवं जिले के समस्त विभागीय अधिकारियों के समन्वित प्रयासों से डिंडौरी जिले ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन (CM Helpline181) की अगस्त 2026 की मासिक रैंकिंग में ग्रुप-बी में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। शिकायतों के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण के फलस्वरूप जिले को यह उपलब्धि हासिल हुई है। कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया द्वारा प्रतिदिन टीएल बैठक में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शिकायतों की समीक्षा कर अधिकारियों को समय-सीमा में शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जाते हैं।
      अगस्त माह की रैंकिंग में जिले के विभिन्न विभागों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। नगरीय प्रशासन विभाग ने 98.58 प्रतिशत वेटेज स्कोर के साथ ग्रुप-बी में प्रथम, वाणिज्य कर विभाग ने 97.21 प्रतिशत तथा राजस्व विभाग ने 83.77 प्रतिशत वेटेज स्कोर के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार खनिज साधन विभाग ने 100 प्रतिशत वेटेज स्कोर के साथ द्वितीय, जेल विभाग ने 100 प्रतिशत के साथ तृतीय, स्कूल शिक्षा विभाग ने 87.10 प्रतिशत के साथ तृतीय तथा मछुआ कल्याण विभाग ने 100 प्रतिशत वेटेज स्कोर के साथ चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।
       कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने जिले की इस उपलब्धि पर सभी विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन शासन की जनसमस्याओं के निराकरण का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने अधिकारियों से आगामी माह में और बेहतर प्रदर्शन करते हुए शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper