विद्यार्थियों के आधार MBU एवं समग्र ई-केवाईसी कार्य में डिण्डौरी प्रदेश के शीर्ष 5 जिलों में
डिंडौरी। प्रदेश में 5 से 15 वर्ष एवं 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के विद्यार्थियों के आधार में लंबित अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (MBU) एवं समग्र ई-केवाईसी पूर्ण कराने के लिए शासकीय एवं निजी विद्यालयों में विशेष कैम्प आयोजित किए जा रहे हैं। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में 29 जुलाई 2026 को आयोजित समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों के क्रम में विद्यार्थियों के लंबित MBU प्रकरणों के निराकरण के लिए सितंबर माह में विशेष अभियान संचालित किया गया। इस अभियान में डिण्डौरी जिले ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में सर्वाधिक प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने वाले शीर्ष 5 जिलों में स्थान बनाया है।
अक्टूबर 2026 के अंत तक विद्यार्थियों के लंबित MBU कार्य को शत-प्रतिशत पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए जिले में कार्य की साप्ताहिक समीक्षा TL मीटिंग में तथा सावधिक समीक्षा DLAMC के माध्यम से की जाएगी। विद्यालयों में विशेष कैम्प आयोजित कर पात्र विद्यार्थियों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट एवं समग्र ई-केवाईसी सुनिश्चित किया जाएगा। राज्य स्तर पर भी इस अभियान की समीक्षा की जाएगी तथा एक माह के भीतर मुख्य सचिव द्वारा प्रगति की समीक्षा संभावित है।

