मां बिजासन मंदिर में नशामुक्ति अभियान को लेकर हुई चर्चा, पंडित जी ने रणजीत टाइम्स की पहल को सराहा

  • Share on :

इंदौर। इंदौर के प्रसिद्ध मां बिजासन माता मंदिर में रणजीत टाइम्स के नशामुक्ति अभियान को लेकर मंदिर के पंडित जी से सौजन्य मुलाकात हुई। इस दौरान शारदीय नवरात्रि पर्व, माता रानी की आराधना और धार्मिक आयोजनों में नशामुक्ति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के विषय पर चर्चा की गई।
मुलाकात के दौरान पंडित जी ने रणजीत टाइम्स के नशामुक्ति अभियान की सराहना करते हुए चैनल की पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने समाज में नशे के प्रति जागरूकता फैलाने और युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने की इस पहल को सराहनीय बताया।
रणजीत टाइम्स का संदेश है — “नशे से दूरी है जरूरी, स्वस्थ समाज की जिम्मेदारी हमारी।”
इस अभियान का उद्देश्य धार्मिक स्थलों, मंदिरों, गरबा पंडालों और सामाजिक आयोजनों के माध्यम से लोगों को नशामुक्ति के प्रति जागरूक करना तथा एक स्वस्थ, सुरक्षित और नशामुक्त समाज के निर्माण में योगदान देना है।
रणजीत टाइम्स न्यूज़ चैनल — जनहित में पत्रकारिता, समाजहित में नशामुक्ति अभियान।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper