मौत के बाद शव सौंपने को लेकर विवाद, अस्पताल पहुंचे महासंघ के पदाधिकारी
परिजनों ने लगाया 1.50 लाख रुपये अतिरिक्त मांगने का आरोप, महासंघ के हस्तक्षेप के बाद सौंपा गया शव
पत्रकार - खुशबू श्रीवास्तव
इंदौर के वी वन हॉस्पिटल में उपचार के दौरान बसंतीलाल कारपेंटर की मौत के बाद शव सौंपने को लेकर विवाद की स्थिति बन गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर शव देने के एवज में 1.50 लाख रुपये अतिरिक्त मांगने का आरोप लगाया। मामले की सूचना मिलने पर अखिल भारतीय बलाई महासंघ के पदाधिकारी अस्पताल पहुंचे और प्रबंधन से चर्चा की। बातचीत के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गय
परिजनों के अनुसार, बसंतीलाल कारपेंटर को करीब छह दिन पहले उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बीती रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिवार का दावा है कि उपचार के दौरान अस्पताल में 1.50 लाख रुपये से अधिक की राशि जमा कराई जा चुकी थी। इसके बावजूद मृत्यु के बाद शव सौंपने के लिए कथित तौर पर 1.50 लाख रुपये अतिरिक्त मांगे गए।
महासंघ के पदाधिकारियों ने की चर्चा
परिजनों ने मामले की जानकारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार को दी। उनके निर्देश पर प्रशांत चौहान, सचिन कोचले, सुनीता ठाकुर, प्रशांत सावनेर और पप्पू चौहान अस्पताल पहुंचे। पदाधिकारियों ने परिजनों की समस्या अस्पताल प्रबंधन के सामने रखी और शव सौंपने को लेकर चर्चा की। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने शव परिजनों को सौंप दिया।
संकट इस समय में परिवार के साथ खड़ा रहेगा महासंघ
महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार ने कहा कि संकट की घड़ी में पीड़ित परिवार को सहयोग देना महासंघ की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि परिजनों की समस्या के समाधान के लिए पदाधिकारियों को अस्पताल भेजा गया है।

