नशे से दूरी है जरूरी
जिला प्रशासन इन्दौर का नशा मुक्ति अभियान
आदित्य शर्मा
इंदौर। कलेक्टर महोदय जिला इन्दौर शिवम वर्मा के आदेश एवं सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी के निर्देशानुसार आबकारी विभाग द्वारा लगातार नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में एक्रोपोलिस इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, बायपास रोड मंगल्या पहुंचकर युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया गया। सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी ने बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि परिवार और समाज की खुशियों को भी प्रभावित करता है। अभियान के दौरान उपस्थित लोगों को नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवन अपनाने एवं समाज में जागरूकता फैलाने की शपथ दिलाई गई।
इस दौरान विद्यार्थियों को यह भी बताया गया कि नशे से दूर रहकर अपने लक्ष्य एवं जुनून पर ध्यान केंद्रित करना ही एक सफल एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का मार्ग है। स्वस्थ जीवन, सफल भविष्य और देश के विकास में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा आबकारी विभाग के इस जनहितकारी अभियान की सराहना की। विभाग द्वारा भविष्य में भी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में इसी प्रकार जागरूकता अभियान चलाए जाने की बात कही गई।
इसी क्रम में कंट्रोलर महोदय देवेश चतुर्वेदी एवं डिप्टी कंट्रोलर मनोज अग्रवाल के नेतृत्व में दिनांक 26 मई 2026 को एक्रोपोलिस इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में विशेष जनजागरण अभियान आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में डॉ. जी.एन. दरव्हेकर, डायरेक्टर, एक्रोपोलिस इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च एवं प्रो. रवि शर्मा, एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर, एक्रोपोलिस इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च की विशेष उपस्थिति एवं सहयोग रहा।
अभियान के दौरान एडीईओ धर्मेंद्र जोशी, अनिल माथुर, राघवेन्द्र सिंह कुशवाह, जहांगीर खान, गोपाल यादव, कमलेश सोलंकी, प्रीति चौबे तथा उप-निरीक्षक मीरा सिंह, जाया मुजाल्दे, प्रियंका रानी चौरसिया एवं उनकी टीम उपस्थित रही।
आज के अभियान में आरक्षक श्री कैलाश अखंडे का सराहनीय योगदान रहा।

