पक्षियों के लिए सकोरे वितरित किए
भीषण गर्मी के बीच महू के गिरनार सिटी-2 में मानवता और प्रकृति प्रेम की मिसाल देखने को मिली। सुतारखेड़ी स्थित राम मंदिर परिसर में अमृत कंठ अभियान के अंतर्गत पक्षियों के लिए सकोरे वितरित किए गए।
कार्यक्रम के दौरान अशोक अटोदे ने कहा कि गर्मी के कारण जलस्रोत सूख रहे हैं, जिससे बेजुबान पक्षियों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। कई पक्षी प्यास के कारण अपनी जान भी गंवा देते हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे अपने घरों, छतों, मंदिरों और सार्वजनिक स्थानों पर पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करें।
इस अवसर पर उपस्थित कॉलोनीवासियों ने अभियान की सराहना करते हुए इसे प्रकृति और जीवों के प्रति संवेदनशीलता का प्रेरणादायी प्रयास बताया। कार्यक्रम में नरेंद्र कुमार मालविया, गोपाल विनोदिया, सुरेंद्र पाटीदार, भरत नायडू, संजय चौहान, दिनेश गोडाले, रोहित पुरोहित एवं हरिसिंह कौशल सहित कई लोग मौजूद रहे।

