दिव्यांगो एवं वरिष्ठजनो को सहायक उपकरणो का हुआ वितरण
प्रदीप सिंह बघेल
शहडोल। जनपद पंचायत बुढार एवं गोहपारू के अंतर्गत सामाजिक न्याय विभाग द्वारा लगाए गए सामाजिक अधिकारिता शिविर में एडिप योजना एवं आर.व्ही.वाई. योजना के तहत चिन्हांकित किये गए दिव्यांगजनो एवं वरिष्ठजनो को विभिन्न सहायक उपकरण वितरित किये गए।
जनपद पंचायत बुढार में आयोजित सामाजिक अधिकारिता शिविर में विधायक श्री जयसिंह मरावी द्वारा एडिप योजना एवं आर.व्ही.वाई. योजनांतर्गत 17 वरिष्ठजन एवं 17 दिव्यांगजनो को कुल 70 सहायक उपकरण हुए जनपद पंचायत गोहपारू में आयोजित सामाजिक अधिकारिता शिविर में 19 वरिष्ठजन एवं 11 दिव्यांगजनो को कुल 56 सहायक उपकरण जिससे बैसाखी, ट्राई साइकिल, वाकर, व्हील चेयर, छड़ी आदि सहायक उपकरण शामिल थें।
सामाजिक अधिकारिता शिविर में सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें।

