सेवा मेरा योगदान अभियान के अंतर्गत  कृष्णा साहू के द्वारा  जरूरतमंद विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री का वितरण

  • Share on :

सेक्टर राई के ग्राम कुकर्रा में “सेवा मेरा योगदान” अभियान के अंतर्गत जरूरतमंद विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री वितरित करने हेतु गतिविधि का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों को पेन, पेंसिल, रबर, कॉपी आदि आवश्यक शैक्षणिक सामग्री प्रदान कर उन्हें शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने एवं पढ़ाई में सहयोग करने का प्रयास किया गया।

इस गतिविधि का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराना, उनमें पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ाना तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहयोग देना है।

इस अवसर पर नवांकुर प्रभारी कृष्णा साहू एवं मेंटर निर्मल सिंह मरकाम स्कूल शिक्षिका उपस्थित रहे। उनके द्वारा विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने तथा अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया।
इस प्रकार “सेवा मेरा योगदान” अभियान के माध्यम से समाज में सेवा, सहयोग एवं शिक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper