जनपद सीईओ द्वारा बोरी बंधान एवं वर्षा जल संग्रहण कार्यों का हुआ निरीक्षण
प्रदीप सिंह बघेल
शहडोल। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत गोहपारू श्री सुधीर दिनकर द्वारा ग्राम पंचायत दुलादर, सेमरा एवं पाथर का का भ्रमण कर विभिन्न कार्याें का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने जल संचय जन-भागीदारी कार्यक्रम के अंतर्गत किए जा रहे बोरी बंधान एवं वर्षा जल संचयन के कार्यों का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि जल संरक्षण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाए, जिससे वर्षा जल का अधिक से अधिक संचयन हो सके और ग्रामीण क्षेत्रों में जल संकट की स्थिति से राहत मिल सके।
इस दौरान उन्होंने संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत संचालित आंगनवाड़ी केन्द्र का भी निरीक्षण किया तथा बच्चों को प्रदान की जा रही सुविधाओं, पोषण आहार एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

