चन्द्रशेखर आजाद की 125 वीं जन्म जंयति जिला कांग्रेस ने मनाई

  • Share on :

रिपोर्टर :- सलीम हुसैन
झाबुआ।  23 जुलाई शहीद चन्द्रशेखर आजाद की 125 वीं जयंति जिला कांग्रेस कमेटी झाबुआ द्वारा मनाई गई इस अवसर पर श्री आजाद के चित्र पर पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पाजंली अर्पीत की गई । 
 उक्त जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस महामंत्री हेमेन्द्र बबलु कटारा ने शहीद आजाद की याद में देश भक्ति नारे लगवााये तथा उसके पश्चात  प्रकाश रांका अध्यक्ष जिला कांग्रेस झाबुआ द्वारा श्री आजाद के चित्र पर माल्यापर्ण किया एवं श्री आजाद के जीवन पर प्रकाश डाला तथा कार्यकर्ताओं को बताया कि शहीद आजाद हमारे अविभाजीत झाबुआ जिले के भाभरा में  आज के दिन 1902 में जन्म हुआ था उस पर हमें गर्व है।जिसका पूरा नाम चन्द्रशेखर तिवारी जिसे इतहास ने शहीद आजाद नाम दिया । आजाद ने मात्र 15 वर्ष में ही अंग्रेजों के खिलाफ  आवाज उठाई और अपना पूरा जीवन देश के नाम कर दिया । आजाद में स्वाभिमान, त्याग, और साहस था। उन्हे सच्ची श्रृद्वाजंली तब होगी जब हम उनके आदर्शो पर चलेगें।
  इस अवसर पर जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष नटवर डोडियार ने भी पुष्पाजंली अर्पित कर आजाद को याद किया तथा उन्होने युवाओं से आव्हान किया कि हर युवा आजाद जैसा निडर एवं देशप्रेमी बने हर युवा आजाद जी के सपनों का भारत बनाएंगें जहां एकता, समानता और भाईचारा हो।
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के अध्यक्ष नरवेश अमलियार ने भी पुष्पाजंली अर्पित की एवं उन्होने जो देशभक्ती की जों मिसाल पेश की ऐसी आज भी जरूरत है उनके त्याग साहस और स्वाभिमान को नई पीढी तक पहुंचाने की है। 
  इस अवसर पर वसीम सैयद अध्यक्ष सोशल मिडिया जिला कांग्रेस ,पार्षद मालू बने डोडियार, जितेन्द्र शाह आयुष ओहारी,पुनित भानपुरिया, विजय शाह सायरा बेन, दिपक डोडियार राजेश मेडा किलु भूरिया,गुफरान कुरैशी, सेवादल के दिलीप भूरिया अनिल भाभोर,नल्दीबडी, प्रताप बुन्देला,विनोद गणावा,निलेश गणावा, अभ्केश पारगी, अल्पेश भूरिया,आनंद, डुगरसिंह दिव्यांग मोरी, रोहित हटिला पप्पू अनिल भाभोर,अरविन्द पचाहा,लक्की परमार,मनोज गुण्डिया,मारिया वडखिया,महेश अमलियार सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थें।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper