जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ सफल आयोजन

  • Share on :

प्रदीप सिंह बघेल 
शहडोल। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजनांतर्गत पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशानुसार जिले में पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला मुख्यालय शहडोल के महात्मा गांधी स्टेडियम में जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती प्रभा मिश्रा ने प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों के खिलाड़ियों को शील्ड, प्रतीक स्वरूप चेक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में जिले के सभी जनपदों से बालक वर्ग की 8 टीम एवं बालिका वर्ग की 4 टीमों सहित कुल 12 टीमों ने भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में बालक वर्ग में नगर पालिका शहडोल की टीम ने प्रथम स्थान, बुढ़ार ने द्वितीय स्थान तथा ब्यौहारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसी प्रकार बालिका वर्ग में जनपद पंचायत सोहागपुर की टीम ने प्रथम स्थान, जनपद पंचायत जयसिंहनगर ने द्वितीय स्थान तथा पंडित शंभूनाथ विश्वविद्यालय की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
बालक एवं बालिका वर्ग में विजेता टीमों को प्रोत्साहन स्वरूप प्रथम पुरस्कार 21,000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 11,000 रुपये तथा तृतीय पुरस्कार 5,100 रुपये की राशि का प्रतीकात्मक चेक प्रदान किया गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती फूलवती सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मुद्रिका सिंह, जिला समन्वयक श्री अखिलेश कुमार मिश्रा सहित अन्य अधिकारी, खेल प्रशिक्षक, खिलाड़ी एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper