ओएसआर में वृद्धि के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने जिला स्तरीय समिति गठित कर नामांकित किए अधिकारी

  • Share on :

कटनी से जिला ब्यूरो नवल किशोर 
कटनी । ग्राम पंचायतों को आत्मनिर्भर एवं वित्तीय रूप से सशक्त बनाने एवं स्वयं के स्रोतों से राजस्व (Own Source Revenue) में वृद्धि हेतु पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जारी निर्देशों के मुताबिक ओएसआर में वृद्धि के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने जिला स्तरीय एवं विकासखंड स्तरीय नोडल अधिकारी नामांकित किए हैं। सुश्री कौर ने आरजीएसए के जिला कार्यक्रम प्रबंधक पंकज कुमार नामदेव को जिला स्तरीय नोडल अधिकारी एवं विकासखंड स्तर पर संबंधित विकासखंडों के आरजीएसए के बीसी को विकासखंड स्तरीय नोडल अधिकारी बनाया है। उन्होंने ओएसआर पोर्टल के संचालन,रजिस्ट्रेशन एवं डाटा फीडिंग में आ रही समस्याओं एवं आवश्यक सहयोग हेतु सपन चतुर्वेदी ग्राम रोजगार सहायक को दायित्वों का निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया है। जिला स्तरीय समिति के निर्देश एवं मार्गदर्शन में समस्त जनपद पंचायतें एवं ग्राम पंचायतें जारी आदेश में सात बिंदुओं में अंकित निर्देशों के मुताबिक पालन सुनिश्चित करेंगे।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper