सुदर्शन राष्ट्र निर्माण के राष्ट्रीय प्रभारी डॉ. पवन आर्य को देशभर से मिल रही शुभकामनाएं

  • Share on :

“सुदर्शन न्यूज़ के धर्मयोद्धा डॉ. सुरेश चव्हाणके जी के हनुमान कहलाते हैं डॉ. पवन आर्य”

राजेश धाकड़

राजगढ़ (म.प्र.)। सुदर्शन न्यूज़ एवं सुदर्शन राष्ट्र निर्माण संगठन के राष्ट्रीय प्रभारी, प्रखर हिंदुत्व विचारक, कुशल संगठनकर्ता एवं तेजस्वी वक्ता डॉ. पवन आर्य को आज जन्मदिन के अवसर पर देशभर से शुभकामनाएं प्राप्त हो रही हैं।,यह दिन विशेष इसलिए भी है क्योंकि आज उस कर्मयोगी का जन्मदिन है जिसने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र निर्माण, समाज सेवा, हिंदुत्व जागरण और सनातन संस्कृति के उत्थान को समर्पित कर दिया।

डॉ. पवन आर्य न केवल संगठन के एक प्रमुख स्तंभ हैं, बल्कि उन्होंने अपने विचारों और कर्मों से युवाओं में राष्ट्रभक्ति की अलख जगाई है। धर्म, संस्कृति और गौरव की रक्षा के लिए उनके प्रयासों ने जन-जन के मन में राष्ट्र चेतना का संचार किया है।,उनका जीवन संदेश स्पष्ट है “बोलना आसान है, लेकिन राष्ट्र के लिए कार्य करना ही सच्चा तप है।”

संगठन कार्य में पूर्णत: लीन डॉ. पवन आर्य जहाँ भी जाते हैं, लोगों के मन में यह भाव स्वतः उमड़ पड़ता है कि वे धर्मयोद्धा डॉ. सुरेश चव्हाणके जी के हनुमान हैं। महाराष्ट्र के एक प्रसिद्ध संत एवं महामंडलेश्वर, जिनका आश्रम गोदावरी तट पर स्थित है, ने अपने एक वीडियो संदेश में कहा कि,डॉ. सुरेश चव्हाणके जी के साथ डॉ. पवन आर्य साक्षात पवनपुत्र हनुमान जी की तरह समर्पित और सहयोगी हैं, जो राष्ट्र कार्य में सदैव अग्रणी रहते हैं।”,डॉ. पवन आर्य के प्रति यह सम्मान उनके राष्ट्रनिष्ठ विचारों, कर्मठता और अटूट समर्पण का प्रतीक है।

मध्यप्रदेश से मिली हार्दिक शुभकामनाएँ

इस अवसर पर मध्यप्रदेश प्रदेश सह-संयोजक एवं दैनिक समर्थ सहारा के संपादक श्री चंद्रमोहन दुबे, संभाग संयोजक विष्णु नायक, सहसंयोजक सुशील व्यास, जिला अध्यक्ष सीहोर यदुराज सिंह चौहान, इंदौर जिला अध्यक्ष योगेश जाट, मीडिया प्रभारी राजेश धाकड़ (इंदौर), एवं नागेश पाटीदार ने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।,सभी ने प्रार्थना की कि भगवान उन्हें दीर्घायु प्रदान करें ताकि वे अपने तेजस्वी नेतृत्व से राष्ट्र निर्माण की दिशा में हम सबका मार्गदर्शन करते रहें।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper