शिवसेना ने खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

  • Share on :

जब तक सूरज चांद रहेगा, दिलीप पुरी जी का नाम रहेगा' के जयघोष से गूंजा श्रद्धांजलि कार्यक्रम
सवादता:- पुनीत सेन 
खंडवा। खार| देवास जिले में हुई हृदय विदारक घटना में शहीद हुए खातेगांव थाना प्रभारी श्री दिलीप पुरी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए शिवसेना हरसूद विधानसभा इकाई द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिवसैनिकों ने शामिल होकर दिवंगत थाना प्रभारी को नम आंखों से याद किया और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान उपस्थित शिवसैनिकों ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर पूरा माहौल भावुक हो गया। शिवसैनिकों ने एक स्वर में 'जब तक सूरज चांद रहेगा, दिलीप पुरी जी का नाम रहेगा' के जयघोष के साथ उनके प्रति सम्मान और श्रद्धा व्यक्त की।

इस दौरान शिवसैनिकों ने कहा कि थाना प्रभारी दिलीप पुरी का निधन पुलिस विभाग के साथ-साथ पूरे समाज के लिए दुखद घटना है। उनके निधन से एक अपूरणीय क्षति हुई है। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए शासन-प्रशासन से घटना के दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई आवश्यक है।

कार्यक्रम में शिवसेना के विधानसभा प्रमुख सत्यम सोनी  विधानसभा उपाध्यक्ष राहुल नायक, संगठन प्रमुख राजेश तिवारी, रविराज प्रजापति, निहाल घेरले, राहुल सिंगनाथ, खुशीलाल सिसोदिया, प्रभात मीणा, विकास राठौड़ एवं सादिक खान सहित बड़ी संख्या में शिवसैनिक मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी शिवसैनिकों ने दिवंगत थाना प्रभारी दिलीप पुरी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। साथ ही ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और परिवार को इस कठिन समय में दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper