कनकेश्वरी कॉलेज में चला "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान, विद्यार्थियों को किया जागरूक

  • Share on :

पत्रकार खुशबू श्रीवास्तव
इंदौर। मध्य प्रदेश शासन पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा संचालित "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के तहत शुक्रवार को थाना परदेशीपुरा पुलिस ने कनकेश्वरी कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।
कार्यक्रम में उप निरीक्षक दुर्गा सूर्यवंशी, प्रधान आरक्षक हितेंद्र तथा सहायक उप निरीक्षक रेखा कनासिया ने छात्र-छात्राओं को नशे के विभिन्न प्रकार, उससे होने वाले शारीरिक, मानसिक, आर्थिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि नशे की प्रवृत्ति समाज में अपराधों को बढ़ावा देती है, इसलिए युवाओं को इससे दूर रहकर स्वस्थ और सुरक्षित समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।
पुलिस टीम ने विद्यार्थियों से अपील की कि यदि कहीं नशे का अवैध कारोबार हो रहा हो या कोई व्यक्ति नशे की गिरफ्त में हो, तो इसकी सूचना मानस हेल्पलाइन 1933, नशा मुक्ति हेल्पलाइन 14446 अथवा मध्य प्रदेश पुलिस नारकोटिक्स विभाग के मोबाइल नंबर 7587614131 पर दें। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper