गुप्त नवरात्रि में माता रानी मंदिर पर शिखर कलश स्थापना एवं विशेष अनुष्ठान संपन्न
कनाड़िया, इंदौर। गुप्त नवरात्रि के पावन अवसर पर सुभाष यादव द्वारा कनाड़िया स्थित माता रानी के प्राचीन मंदिर में विधि-विधान के साथ शिखर कलश स्थापना का शुभ आयोजन किया गया। इस अवसर पर पंडित चेतन शर्मा, आचार्य प्रमोद शर्मा एवं एडवोकेट डॉ. शर्मा के सानिध्य में धार्मिक अनुष्ठानों का शुभारंभ हुआ।
पांच दिनों तक चले इस धार्मिक आयोजन में मां काली की स्थापना, विशेष पूजन-अर्चन, हवन एवं शिखर कलश स्थापना सहित विभिन्न वैदिक अनुष्ठान संपन्न किए गए। वहीं गुप्त नवरात्रि के नौ दिनों तक मंदिर में प्रतिदिन पूजन, अर्चन, कुमकुम अर्चन, शक्ति पाठ, हवन एवं विशेष साधना श्रद्धा एवं भक्ति के साथ आयोजित की गई।
यह संपूर्ण धार्मिक आयोजन लखन जाधव गुरुजी महाराज के सानिध्य एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। आयोजन में गुरुजी के अनेक भक्तगण एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिनमें पीयूष , रोहित , मनीष , सुभाष यादव सहित बड़ी संख्या में अहीर समाज के सदस्यों ने सहभागिता निभाई और माता रानी की सेवा में अपना योगदान दिया।
धार्मिक वातावरण, वैदिक मंत्रोच्चार और भक्तों की आस्था के बीच संपन्न हुए इस आयोजन में श्रद्धालुओं ने माता रानी से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की कामना की।

