तेज़ बारिश के दौरान यातायात के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में क्विक रिस्पॉन्स टीम यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु रही मुस्तैद

  • Share on :

इंदौर में तेज़ बारिश के दौरान सुगम यातायात व्यवस्था प्रदान करना एक चुनोतिपूर्ण कार्य है, इसके बावजूद इंदौर ट्रैफिक पुलिस द्वारा कुशल प्रबंधन एवं त्वरित कार्यवाही के माध्यम से यातायात व्यवस्था को पूर्ण रूप से सुचारू बनाए रखा गया।
          आज दिनाँक 6 मई को अत्यधिक बारिश के दौरान यातायात पुलिस मुस्तेद रही।जिन चिन्हित स्थानों पर सामान्यतः जलभराव के कारण यातायात बाधित होता है, वहाँ वरिष्ठ यातायात अधिकारियों की निगरानी में ट्रैफिक पुलिस की क्विक रिस्पांस टीम ने तत्क्षण मौके पर पहुंचकर आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित कीं। 
       पुलिस उपायुक्त श्री राजेश त्रिपाठी जी एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, यातायात श्री संतोष कुमार कौल व यातायात के समस्त सहायक पुलिस आयुक्त ने प्रमुख चौराहों एवं संवेदनशील मार्गों पर पहुँचकर यातायात व्यवस्था देखी।     यातायात व्यवस्था में लगे अधिकारी एवं कर्मचारी को दिशानिर्देश दिए। यातायात पुलिस कंट्रोल रूम द्वारा अन्य विभागों के साथ बेहतर समन्वय कर यथा स्थिति से अवगत कराया गया। जिससे किसी भी प्रकार के यातायात जाम की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई। इसके अतिरिक्त, आपातकालीन सेवाओं जैसे एम्बुलेंस आदि को निर्बाध मार्ग प्रदान करने हेतु विशेष सतर्कता बरती गई। समस्त संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रभावी समन्वय किया।
   यातायात पुलिस इन्दौर आम नागरिकों से अपील करती है कि सावधानीपूर्वक वाहन चलाएँ एवं यातायात नियमों का पालन कर व्यवस्था बनाए रखने में इसी प्रकार अपना सहयोग प्रदान करें।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper