सर्व समाज का दशहरा मिलन समारोह सम्पन्न

  • Share on :

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के द्वारा अर्रा रोड स्थित संत निरंकारी सेवा सत्संग मैदान पर आयोजित सर्व समाज का दशहरा मिलन समारोह सम्मेलन में प्रदेश भर के हजारों हजार लोग सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद बृज भूषण शरण सिंह एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष कुं हरिवंश सिंह राष्ट्रीय वरिष्ठ महामंत्री राघवेन्द्र सिंह राजू राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह राठौर का भव्य स्वागत प्रदेश अध्यक्ष कुं मनोज भदौरिया ने 51 किलो की माला पहना कर किया। पूर्व सांसद बृज भूषण शरण सिंह ने दशहरा मिलन समारोह कार्यक्रम को सफल बताया। राष्ट्रीय अध्यक्ष कुं हरिवंश सिंह ने एकता पर बल दिया। आयोजक प्रदेश अध्यक्ष कुं मनोज भदौरिया ने कहा कि प्रदेश भर से आए हजारों लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर समाज में अपनी छाप छोड़ने का कार्य किया है। जैसे ही हेलिकाप्टर निरंकारी सत्संग मैदान में उतरा पदाधिकारियों एवं समर्थकों की भारी भीड़ ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। मुख्य रूप से मनोजानंद गोल्डेन बाबा सुखबीर सिंह विनोद सिंह प्रदेश महामंत्री धीरेन्द्र भदौरिया भुनेश्वर सिंह पंकज राजावत देवेंद्र सिंह सनी सेंगर महेंद्र तोमर तिलक चौहान पुष्पेंद्र भदौरिया आकाश भदौरिया यजुवेंद्र सिंह पंकज तोमर वीरपाल सिंह यशपाल सिंह भानु प्रताप सिंह डॉ यू एस सिंह संजय भदौरिया हेमंत सेंगर लाखन सिंह सुजीत सिंह एस के सिंह सूर्य सिंह कुलदीप भदौरिया शिवम राठौर रवि सिंह राकेश राणा आशा सिंह चौहान नीतू सेंगर अंजू सिंह मीरा भदौरिया करिश्मा ठाकुर सहित काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper